नवनिर्मित स्विमिंग पूल में प्रवेश को लेकर शहर वासियों में उत्साह


उज्जैन।गर्मियो की शुरुआत केसाथ ही उज्जैन वासियो में स्विमिंग पूल के लिए उत्साह हैंं। उज्जैन स्मार्टसिटी द्वारा निर्मित स्विसमिंग पूल मे अब तक 172 लोगो को प्रवेश मिला है सिर्फ़
28 लोग के लिए शेष रह गए है।गर्मियों की शुरुआत के साथ ही उज्जैनवासियो में स्विसमिंग
पूल के लिए उत्साह की लहर देखी जा रही है| 
ज्ञात हो कि ओलंपिक साईज के स्विमिंग पूल एवं किड्स पूल का निर्माण हाल ही मे किया
गया है| यह नगर निगम मुख्यालय के पीछे स्थित है, जो की अब सुचारू रूप कार्यान्वित
हो रहा है एवं उज्जैन वासियो के प्रवेश भी प्रारम्भ हो चुका है| यह विश्वस्तरीय सुविधाओं से परिपूर्ण
है जिसमें 500 लोगो की बैठने की व्यवस्था के साथ खिलाड़ियों के लिए अलग से
ब्लॉक एवं प्रशासनिक भवन सम्मिलित  है| 
नागरिको के लिए प्रवेश सार्वजनिक रूप से रियायती दरों  से शुरू हो गया है| यह 
सर्वसुविधायुक्त  स्विमिंग पुल बच्चो एवं महिलाओं के लिए पूर्वतः सुरक्षित है लाईफ गार्ड कोच की व्यवस्था के साथ साथ CCTV भी लगाये गए है| बच्चो के लिए अलग से किड्स पूल हैं
 एवं बड़ो के लिए ओलंपिक साइज पूल है| पुरुष एवं महिलाओ के लिए 
अलग अलग समय भी निर्धारित किये गए है| मासिक शुल्क 1000 रु. वयस्को के लिए 
एवं 700 रु. बच्चो के लिए रखा गया है| प्रथम फेज में 200 लोगों को ही प्रवेश की 
व्यवस्था की गई है| अतः पहले आने वालो को ही प्रवेश दिया जायेगा |
उज्जैनवासियो के लिए बहुत ही गौरव की बात है की उज्जैन शहर में बच्चो के लिए विकास से 
सम्बधित सुलवधाओ में अब तैराकी के कौशल  का भी विकास किया जा 
सकेगा | 
ज्ञात हो की यह उज्जैन स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम द्वारा उज्जैन का सर्वाधिक 
नवीनतम एवं आधुनिक सुविधाओं से पूर्वतः सम्पन्न प्रोजेक्ट है| अधिक जानकारी  के 
लिए  स्विमिंग पूल परिसर  जो की नगर निगम के पीछे है  संपर्क कर सकते है|" alt="" aria-hidden="true" />" alt="" aria-hidden="true" />